Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महेश बाबू पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, भाई-मां के बाद अब पिता का हुआ निधन

महेश बाबू पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, भाई-मां के बाद अब पिता का हुआ निधन

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (10:48 IST)
Photo - Twitter
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए 2022 बेहद दुखद साबित हुआ है। इस साल उन्होंने अपने तीन करीबी लोगों को खो दिया है। पहले भाई फिर मां और अब महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का निधन हो गया है। वह जाने माने तेलुगु एक्टर थे। इंडस्ट्री में उन्हें सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाना जाता था। 

 
हाल ही में कृष्णा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे 79 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सुपरस्टार कृष्णा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
 
बता दें कि दो महीने पहले 28 सितंबर को महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया था। वह भी पिछले काफी समय से बीमार थीं। वहीं 8 जनवरी को महेश बाबू के बड़े भाई एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू का लीवर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोनिका ओ माय डार्लिंग फिल्म समीक्षा: दिलचस्प कहानी और बढ़िया स्टारकास्ट