Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोशल मीडिया पर छाया महाभारत के पांडवों का स्टाइलिश लुक, तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर छाया महाभारत के पांडवों का स्टाइलिश लुक, तस्वीर हुई वायरल
, मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (12:54 IST)
लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर एक बार फिर 80 और 90 के दशक के कई पुराने सीरियल का दोबारा प्रसारण हो रहा है। इन सीरियल में रामायण और महाभारत प्रमुख हैं। वहीं अब रामायण के बाद महाभारत के किरदारों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

 
इस बीच महाभारत के किरदारों की एक कूल लुक में तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पांडव का किरदार निभाने वाले पांचों एक्‍टर शॉट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि वह ‘शोटाइम’ मैगजीन की है। जो 1989 में प्रकाशित हुई थी। 
 
वायरल हो रही इस तस्‍वीर में गजेंद्र चौहान (युद्धिष्ठिर), प्रवीण कुमार (भीम), फिरोज खान (अर्जुन), समीर चितेरा (नकुल) और संजीव चितेरा (सहदेव) एक साथ नजर आ रहे हैं। इन पांचों की तस्वीर मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी है। 
 
पांडवों का यह कैजुअल लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि दर्शकों को महाभारत का री-टेलीकास्‍ट काफी पसंद आ रहा है। महाभारत एक लंबी टीवी सीरीज था, जिसके 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AwardForRamayan, रामायण के राम बोले- कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं...