Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मधुर भंडारकर ने किया खुलासा, क्या तैमूर अली खान पर बनेगी फिल्म?

मधुर भंडारकर ने किया खुलासा, क्या तैमूर अली खान पर बनेगी फिल्म?
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक है। सोशल मीडिया पर तो तैमूर के फैंस की तादाद किसी बड़े स्टार्स से कम नहीं है। तैमूर को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि तैमूर के नाम की डॉल और कुकीज भी मार्केट में आ गई है।


पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर तैमूर नाम से टाइटल रजिस्टर्ड कराया है और वे तैमूर पर फिल्म बनाने वाले हैं। वहीं अब मधुर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
 
webdunia
हाल ही में मधुर भंडारकर एक बुक लांच के इवेंट इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। मेरे प्रोडक्शन हाउस के अंडर में कई टाइटल रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसमें अवॉर्ड्स और बॉलीवुड वाइव्स जैसे नाम शामिल है। हालांकि हम ऐसी किसी फिल्म पर भी काम नहीं कर रहे हैं। अब ऐसे में साफ हो गया है कि तैमूर पर कोई फिल्म नहीं बन रही है।
 
मधुर भंडारकर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम गालिब है। उन्होंने कहा, मेरी जर्नी चांदनी बार फिल्म से शुरू हुई थी और मेरी आखिरी फिल्म इंदू सरकार थी जो कि शानदार फिल्म थी। अभी एक फिल्म पर काम कर रहा हूं जिसका नाम गालिब है। इस फिल्म की कहानी बालू माफिया पर आधारित है। अभी इस पर रिसर्च चल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एवलिन शर्मा का मस्त-मस्त अंदाज