Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लव सिन्हा ने बताया कैसे है पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ संबंध, अभिनय की शिक्षा लेने के बारे में की बात

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (17:19 IST)
Luv Sinha : शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह सही मायनों में एक जीवित दिग्ग्ज हैं और हिंदी सिनेमा में उनका योगदान शानदार है। आज भी, शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर के चरम के दौरान किए गए काम और प्रभाव के कारण इंडस्ट्री में एक प्रासंगिक और सम्मानित व्यक्तित्व बने हुए हैं।
 
शत्रुघ्न सिन्हा अनगिनत सफल परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं और उनके कुछ संवाद प्रतिष्ठित हैं और हमारे दिमाग और दिल में हमेशा के लिए रहते हैं। जिस तरह से वह अपनी अभिनय और आवाज मॉड्यूलेशन क्षमताओं का इस्तेमाल करके स्क्रीन पर सवांद प्रस्तुत करते थे, वह शत्रुघ्न सिन्हा के प्रशंसकों के लिए प्रशंसा और आनंद लेने के लिए सबसे खास बात थी। 
 
वास्तविक जीवन में, वह बेहद पारिवारिक हैं और अपने बच्चों को सही तरीके से तैयार करने की पूरी कोशिश करते हैं। उनके बेटे लव सिन्हा भी इस समय मनोरंजन उद्योग में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। 'पलटन' में यादगार प्रदर्शन के बाद, लव सिन्हा ने प्रशंसकों का एक वफादार आधार अर्जित किया, जो वह आगे क्या कर रहे है यह जानने के लिए उत्सुक हैं।
 
सिर्फ अभिनय में ही नहीं, लव ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा कला के अन्य रूपों से भी आकर्षित रहे हैं। यही कारण है कि, उन्होंने पहले अपना उद्यम 'हाउस ऑफ क्रिएटिविटी' शुरू किया था, जो कला समुदाय को वापस देने का उनका विनम्र तरीका था। हाल ही में उनके माता-पिता की सालगिरह के मौके पर इस प्लेटफॉर्म ने 2 साल पूरे किए।
 
बचपन से ही, लव का अपने पिता के साथ हमेशा मधुर संबंध रहा है और उन्होंने कभी भी इस महान व्यक्तित्व से सीखना बंद नहीं किया है। अपने पिता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में वह कहते हैं, वह हमारे उद्योग में एक बहुत ही ईमानदार और स्पष्टवादी व्यक्ति हैं। सभी पीढ़ियों से उन्होंने जो सम्मान और प्यार अर्जित किया है, वह मेरे लिए दिल को छू लेने वाला और प्रेरणादायक है। 
 
लव सिन्हा ने कहा, मुझे उनका बेटा होने पर गर्व महसूस होता है। वह न केवल एक अद्भुत अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। एक खूबसूरत इंसान जो हमेशा अपने परिवार के लिए मौजूद रहते है। वह हमेशा मुझे सही तरीके से प्रेरित और प्रोत्साहित करते है। मैंने सिनेमा और राजनीति के संबंध में उनसे बहुत कुछ सीखा है।
 
उन्होंने कहा, आज भी, जब भी हम फिल्मों या शिल्पकला जैसे कला के विषय में बात करते हैं तो वह बहुत ऊर्जावान और उत्साह से भरे होते है। वह मुझे हमेशा सही सलाह देते हैं। मेरे लिए, मेरे माता-पिता किसी और से काफी ज्यादा मायने रखते हैं और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहता हूं कि मैं उन्हें गौरवान्वित करूं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments