Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लवयात्री, अंधाधुन नहीं देखने को मिली मध्यप्रदेश के दर्शकों को

मल्टीप्लेक्स और सिंगल सिनेमाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (11:32 IST)
मध्यप्रदेश में आज फिल्मी फ्राइडे से फिल्में देखने को नहीं मिलेंगी। प्रदेश में दोहरे करों का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन ने आज से सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला किया है। इसके चलते आज रिलीज हुई लवयात्री, अंधाधुन सहित कोई भी नई फिल्म प्रदेश में रिलीज नहीं हुई है, साथ ही पहले से चल रही फिल्मों को भी वापस ले लिया गया है।

ALSO READ: ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के ट्रेलर को मिले ठंडे रिस्पांस से चिंतित आमिर खान

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजनीश सहाय ने संवाददाताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में आज कोई फिल्म नहीं प्रदर्शित होगी, साथ ही विभिन्न सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स में लगी हुई फिल्मों को भी वापस ले लिया गया है।

सिनेमा एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार उनसे दोहरे कर वसूल रही है। वे पहले से माल एवं वस्तु कर के दायरे में हैं, उसके बाद हाल ही में नगरीय प्रशासन विभाग ने मनोरंजन कर के नाम पर उनसे पांच से 15 फीसदी अतिरिक्त कर वसूलना शुरू कर दिया है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments