Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लव सेक्स और धोखा 2 के तीसरे लीड एक्टर से उठा पर्दा, परितोष तिवारी निभाएंगे यह भूमिका

बीते दिनों फिल्म से ट्रांसजेंडर वूमेन बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह के किरदार से पर्दा उठाया था

WD Entertainment Desk
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (17:19 IST)
Love Sex Aur Dhoka 2: दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म की इंटेंस और बोल्ड कहानी के कारण लोग सोशल मीडिया पर इससे जुड़े हर एक पहलू पर चर्चा कर रहे हैं। मेकर्स इन दिनों फिल्म के लीड एक्टर्स से पर्दा उठा रहे हैं। 
  
एकता कपूर अपनी इस फिल्म से कई नए चेहरों को लॉन्च कर रही हैं। बीते दिनों फिल्म से ट्रांसजेंडर वूमेन बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह के किरदार से पर्दा उठाया था। अब मेकर्स ने फिल्म के तीसरे एक्टर से भी पर्दा उठा दिया है।  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

बालाजी मोशन पिक्चर ने सोशल मीडिया पर 'एलएसडी 2' के तीसरे लीड एक्टर परितोष तिवारी को इंट्रोड्यूस कराया है। परितोष फिल्म में ट्रांसिशनिंग फीमेल नूर की भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स ने परितोष को फीचर करता बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 
 
वीडियो में परितोष के फिल्म के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को देखा जा सकता है। इसके अलावा बीटीएस में बहुत ही एक्साइटेड और थ्रिलिंग परितोष भी खुद को ट्रांसिस्टिंग फीमेल के रोल के लिए एनर्जी से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। लड़की की तरह दिखने के लिए उन्होंने डांस स्टेप्स सीखने और लड़कियों जैसी खूबसूरती लाने की कोशिश की।
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, "लव सेक्स और धोखा 2", जो एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ