Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Box Office : लव आज कल बनी कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (12:25 IST)
14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने मेट्रो सिटीज़ में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। वैसे भी फिल्म की टारगेट ऑडियंस मेट्रो सिटीज़ के दर्शक हैं। 
 
फिल्म ने सुबह के शो में अच्छी ओपनिंग ली, लेकिन शाम और रात के शो में वैसी भीड़ नहीं बढ़ी जैसी कि उम्मीद थी। इसकी वजह फिल्म की मिक्स रिपोर्ट को भी माना जा सकता है। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई, इसका असर भी कलेक्शन पर पड़ा। 
 
वैसे, यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। पहली बार कार्तिक आर्यन की किसी फिल्म ने पहले दिन दस करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वैलेंटाइन डे का फिल्म को फायदा मिला। 
 
इसके पहले कार्तिक की पिछली फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन 9.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लुका छिपी (2019) ने 8.01 करोड़ रुपये, प्यार का पंचनामा 2 (2015) ने 6.80 करोड़ रुपये, सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) ने 6.42 करोड़ रुपये और प्यार का पंचनामा (2011) ने 92 लाख रुपये का कलेक्शन पहले दिन किया था। 
 
लव आज कल के लिए शनिवार और रविवार के दिन महत्वपूर्ण है और इन दिनों के कलेक्शन तय करेंगे कि फिल्म कितना आगे तक जाती है। 
 
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा लीड रोल में हैं। संगीत प्रीतम का है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments