Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लीजा हेडन ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (13:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं, लीजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी थी। अब लीजा की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है।

 
इस तस्वीर में लीजा हेडन बिकिनी पहने नदी के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। तसवीर में उनका बेबी बंप दिख रहा है। इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जनवरी 2021।' 
 
तस्वीर में लीजा के सिर पर हैट दिख रही है और उनके आस-पास का व्यू बेहद खूबसूरत है। लीजा की ये थोब्रैक तस्वीर है लेकिन इसे एक्ट्रेस ने अब शेयर की है। तस्वीर हांगकांग के लांताऊ आइलैंड की है।
 
बता दें कि इससे पहले लीजा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। लीजा ने वीडियो में कहा था, आलस की वजह से वह अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं थी। वहीं उनका बेटा जैक बताता है कि उसकी बेबी सिस्टर आ रही है।
 
लीजा हेडन ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ शादी की थी। 2017 में उन्होंने बड़े बेटे जैक और 2020 में दूसरे बेटे लियो को जन्म दिया था। गौरतलब है कि लीजा हेडन ने फिल्म 'आएशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो हाउसफुल 3, द शौकीन्स, रास्कल्स, क्वीन, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने वेब शो द ट्रिप में अभिनय किया।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments