Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोनावायरस Positive पाई गई बच्चन फैमिली की हेल्थ रिपोर्ट

Webdunia
मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (11:33 IST)
बॉलीवुड के मेगास्टार 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन कोविड 19 से ग्रस्त होने के कारण इन दिनों मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। देश-विदेश में फैले उनके करोड़ों फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके फेवरेट स्टार जल्दी से ठीक होकर घर लौटे। 
 
अमिताभ की मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण अस्पताल में हैं। अमिताभ अपना ध्यान तो रख रहे हैं साथ में उन्हें अपने फैमिली मेंबर्स की भी चिंता है। 
 
11 जुलाई को अमिताभ कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे और इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में अभिषेक भी भर्ती हुए। ऐश्वर्या और आराध्या को घर में क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें भी अस्पताल ले जाना पड़ा। 
 
अस्पताल से जो खबर आ रही है उसमें बताया गया है कि पूरी बच्चन फैमिली का 22 जुलाई को एक बार फिर टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद अस्पताल से छुट्टी देने पर विचार किया जाएगा। 
 
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अमिताभ की स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। उनकी तबियत स्थिर है और कोरोना के लक्षण कम होते जा रहे हैं। 
 
अभिषेक बच्चन की तबियत में तेजी से सुधार है और सबसे पहले उनकी छुट्टी हो सकती है। ऐश्वर्या राय की तबियत में भी सुधार है। उनका बुखार और गले में इंफेक्शन लगातार कम हो रहा है। 
 
आराध्या को अब बुखार नहीं है और गले का इंफेक्शन भी लगभग ठीक हो गया है। आराध्या बिलकुल सामान्य हो गई हैं। बच्चन फैमिली की यह खबर जान कर उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। 
 
अस्पताल में होने के बावजूद अमिताभ लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। एक दिन पहले उन्होंने अपने कवि पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता भी पोस्ट की थी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments