Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी ऑड्रे का बयान, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (12:24 IST)
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने बीते दिनों बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल की आत्‍महत्‍या के बाद एक नोट मिला था जिसमें उन्‍होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया था।

 
कुशल पंजाबी की खुदकुशी की घटना के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी की परेशानियों पर लगातार बात हो रही है। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। इसके बाद से हर जगह कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा।

ALSO READ: Bigg Boss 13 : घर से बेघर होते ही शो के मेकर्स और सलमान खान के बायस्ड होने पर शेफाली बग्गा ने कही यह बात
 
अब पहली बार कुशल की पत्‍नी ऑड्रे डोलहेन का बयान सामने आया है। ऑड्रे ने पति कुशल को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्‍होंने कहा कि कुशल एक लापरवाह पिता थे और वह रिश्‍ता निभाने में नाकामयाब रहे।

ऑड्रे ने कहा, हमारे बीच समस्‍याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। वह अपनी फैमिली को लेकर बिल्‍कुल भी गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।
 
उन्होंने कहा, इतना ही नहीं कुशल का खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी। मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।
 
कुशल पंजाबी ने साल 2015 में ऑड्री डोलहेन से शादी की थी और अप्रैल 2016 में उनके एक बेटा हुआ था। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी छोटी-बड़ी भूमिनाएं निभाई हैं। कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments