Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी बनीं मां, घर आई एक नन्ही परी

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (16:53 IST)
टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पूजा बनर्जी के भाई नील बनर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।

 
पूजा बनर्जी के भाई ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह मुंबई में पूजा की बेटी का जन्म हुआ है। नील बनर्जी ने कहा, हम अभी नागपुर में हैं और परिवार में आए नए सदस्य से काफी खुश महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार में हर कोई जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। बेबी के पापा और दादी अस्पताल में पूजा के साथ हैं। हम खुद भी बेबी से मिलने के लिए बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।
 
वहीं एक इंटरव्यू में पूजा बनर्जी के पति संदीप ने कहा, यह बहुत खूबसूरत एहसास है। हम दोनों ने एक बेटी की कामना की थी और आखिरकार हमारी इच्छा पूरी हुई। यह एक रोमांचक नई जिम्मेदारी है, और हम इसके लिए उत्सुक हैं। पूजा और मैं माता-पिता के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।
 
बता दें कि पूजा बनर्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण ही 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कह दिया था। वह अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती नजर आती थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की तस्वीरें भी साझा की थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments