Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने कृष्णा अभिषेक, शो में करेंगे यह काम

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (14:53 IST)
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस सीजन में दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिलने वाला है। वहीं शो में कई लोकप्रिय और विवादित हस्तियां हिस्सा लेने वाली है। अब फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन गए हैं। 

 
कृष्णा अभिषेक ‍'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट के रूप नहीं, बल्कि एक दिलचस्प रोल में नजर आएंगे। कृष्णा बिग बॉस 16 में एक खास सेक्शन की मेजबानी करते नजर आएंगे। दरअसल, बिग बॉस से जुड़ा वूट ऐप कृष्णा अभिषेक के साथ अपने साप्ताहिक शो 'बिग बज' के प्रसारण करेगा। 
 
'बिग बज' में कृष्णा शो से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक, गेम खेलते और ढेर सारी बातचीत करते दिखेंगे। साथ ही वो कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों की राय भी लेंगे। यह नया सेगमेंट काफी धमाकेदार होने वाला है। इस शो की शुरुआत 9 अक्टूबर से हर रविवार वूट ऐप पर होगी।
 
खबरों के अनुसार शो को लेकर कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'बिग बॉस अपने पहले सीजन से ही दर्शकों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो रहा है। मुझे खुशी है कि मुझे बिग बज को होस्ट करने का मौका मिला है। यहां मैं बिग बॉस के घर से बाहर आए कंटेस्टेंट्स की क्लास लूंगा और घर के अंदर की खबरों को दर्शकों तक पहुंचाउंगा।
Edited by : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments