Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस गेस्ट से नाराज होकर कृष्णा अभिषेक ने दी 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की धमकी!

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (13:38 IST)
कपिल का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा चर्चाओं में रहता है। शो में हर हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से कोई ना कोई मेहमान आते हैं जो शो के दौरान खूब मस्ती करते हैं। लेकिन इस बार शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक नाराज नजर आए। इसकी वजह थे शो में आए गेस्ट।


हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि इस हफ्ते शो में गेस्ट के रूप में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा नजर आने वाले हैं। रेमो के साथ शो में डांसर सलमान, धर्मेश, पुनीत के अलावा भी कई डांसर्स आएंगे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक रेमो से नाराज भी नजर आए।
 
प्रोमो की शुरुआत में कीकू शारदा लड़की बनकर आते हैं और कहते हैं कि वो शो में शादी करने के लिए आए हैं। वो इस दौरान वो धर्मेश के साथ शादी करने की बात करते हैं। कीकू की एंट्री ठेले पर होती है जिसे देख सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
 
इसके बाद सपना के किरदार कृष्णा अभिषेक आते हैं। सपना शो पर जैसे ही रेमो डिसूजा को देखती है तो वह वापस जाने लगती हैं। वह जाने से पहले सभी गेस्ट को एक-एक करके बाय बोलती हैं। इस पर कपिल पूछते हैं, 'बॉय क्यों कर रही हैं, बात नहीं करेगी इनसे?' इस पर सपना कहती हैं, 'इतने सारे गेस्ट्स कोई बुलाता है क्या।'
 
कृष्णा मस्ती करते हुए रेमो से कहते हैं कि मैंने आपके ऊपर किताब लिखी है 'डांस का डेमो, डिसूजा का रेमो'। इसके बाद कृष्णा रेमो को तंज कसते हुए कहते हैं कि उन्होंने नए-नए लोगों को स्टार बनाया है। तो इसपर कपिल कहते हैं कि इसमें गुस्सा होने वाली क्या बात है ये तो अच्छी बात है। 
 
जवाब में कृष्णा कहते हैं कि देश के कोने-कोने से लोगों को स्टार बनाया और बिल्डिंग में एक लड़का रहता है, उसका कुछ नहीं। ये सुन वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments