Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मामा गोविंदा के सुपरहिट गाने पर कृष्णा अभिषेक ने किया डांस, वीडियो वायरल

मामा गोविंदा के सुपरहिट गाने पर कृष्णा अभिषेक ने किया डांस, वीडियो वायरल
, बुधवार, 29 जून 2022 (17:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच अक्सर मनमुटाव की खबरें सामने आती रहती हैं। गोविंदा जितनी भी बार 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे उस एपिसोड़ से कृष्णा ने दुरी बनाए रखी। वहीं अब कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मामा गोविंदा के सुपरहिट गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो को कपिल शर्मा ने शेयर किया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा टूर पर हैं। उनके साथ कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा हैं, जो स्टेज पर उनके साथ परफॉर्म कर रहे हैं।
 
कृष्णा अभिषेक के डांस वीडियो को कपिल ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। इसमें कृष्णा अभिषेक 'चलो इश्क लड़ाएं' पर पोल डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं और कीकू शारदा के अलावा बाकी टीम मेंबर्स उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'आपको डांस करते देखना हमेशा एक ट्रीट होती है ब्रो।' कृष्णा अभिषेक के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैन क्लब पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति का 48 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार