Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कृष 4 में प्रियंका की जगह यह होंगी रितिक रोशन की हीरोइन

कृष 4 में प्रियंका की जगह यह होंगी रितिक रोशन की हीरोइन
राकेश रोशन बहुत पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वे कृष 4 क्रिसमस 2020 पर रिलीज करेंगे। वे दो पार्ट एक साथ बनाएंगे। बहुत दिनों बाद अब इस फिल्म को लेकर हलचल हुई है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने शादी कर ली है। बॉलीवुड फिल्मों में रूचि नहीं है। इसलिए उनका फिल्म में होना मुश्किल है। खबर है कि राकेश रोशन ने अपने बेटे रितिक रोशन के लिए हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है। 
webdunia
हाल ही में कृति सेनॉन को राकेश रोशन के ऑफिस में देखा गया जिसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि वे कृष 4 में लीड हीरोइन के किरदार में नजर आ सकती हैं। कृति से इसी बारे में बात की गई है। 
webdunia
इसके पहले यामी गौतम के नाम की चर्चा चली थी, लेकिन अब यामी के बजाय कृति को बेहतर माना जा रहा है। फिल्म में वे प्रियंका की जगह लेंगी। कहानी में ऐसा घुमाव दिया जाएगा कि प्रियंका की कमी महसूस नहीं होगी। 
 
यदि कृति को यह फिल्म मिलती है तो यह उनके करियर में बहुत बड़ा उछाल माना जाएगा। फिलहाल तो कृति ने मुंह पर ताला जड़ रखा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रिलीज हुआ सिम्बा का नया पोस्टर, एंग्री लुक में नजर आए रणवीर