Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रितिक रोशन के साथ कृष 4 में किआरा आएंगी नजर, कृति का नुकसान!

रितिक रोशन के साथ कृष 4 में किआरा आएंगी नजर, कृति का नुकसान!
, बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (14:08 IST)
वॉर के बाद रितिक रोशन ने ऑफिशियल रूप से कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वॉर 2 और फाइटर जैसी फिल्मों की चर्चा जरूर है। इसके अलावा उन्हें अपने पापा राकेश रोशन के साथ कृष 4 भी करना है। फिलहाल राकेश रोशन स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने और फिल्म के कलाकारों को चुनने में लगे हुए हैं। 

 
फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार इस बार प्रियंका चोपड़ा फिल्म का हिस्सा नहीं होगी। उनकी जगह कृति सेनन को चुन लिया गया है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक कृति ने ढेर सारी फिल्में साइन कर ली हैं और उनकी डेट्स की डायरी फुल हो चुकी है। 

webdunia

 
जो तारीखें कृष 4 के लिए चाहिए वो कृति के पास नहीं है। ऐसे में दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा जा रहा है। किआरा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि कृति की जगह किआरा लें। 

webdunia

 
कबीर सिंह और गुड न्यूज़ जैसी सफल फिल्म दे चुकीं किआरा ने पिछले दिनों सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रितिक के साथ उनकी जोड़ी भी फ्रेश लगेगी। कृष 4 का हिस्सा बनना कृति के लिए बड़ा मौका साबित होगा।
 
वैसे कृष 4 में दो हीरोइन रहेंगी, लेकिन रितिक के अपोजिट किआरा नजर आ सकती हैं। फिलहाल कृष 4 को शुरू होने में समय है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल होगा। यह फिल्म बनने में ज्यादा समय लेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या हुआ अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया के रीमेक का?