Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज को कृति सेनन ने बताया शर्मनाक, बोलीं- ये कोई एंटरटेनमेंट नहीं है

Webdunia
रविवार, 5 सितम्बर 2021 (18:07 IST)
बिग बॉस विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से हर कोई सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार 3 सितंबर को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शक करने के लिए कई लोग श्मशान घाट के बाहर जुटे हुए थे। साथ ही कवरेज के लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे।

 
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के सभी कार्यक्रम को कुछ मीडिया हाउसेस ने जिस असंवेदनशीलता के साथ दिखाया उस पर सेलेब्स ने नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी सिद्धार्थ की पर चल रही मीडिया कवरेज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 
 
कृति सेनन ने लिखा, ये देखकर मेरा दिल टूट रहा है कि हमारी मीडिया, फोटोग्राफर्स यहां तक कि ऑनलाइन पोर्ट्ल्स ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की खबरों को बहुत खराब तरीके से पेश किया। ये कोई खबर नहीं है ना ही ये कोई एंटरटेनमेंट है। कुछ हदें बनाइए। थोड़ा होश में आएं।
 
उन्होंने कहा, ये पहले भी कहा गया है और अब भी कहा जा रहा है कि अंतिम संस्कार की कवरेज करना बंद कीजिए। उन लोगों के चेहरे पर कैमरा ले जाकर उन्हें परेशान ना करें जिन्होंने अपने को खोया है। और ये सब क्यों.. कुछ पोस्ट्स के लिए? ऑनलाइन पोर्टल्स और चैनल्स की भी उतनी ही गलती है। एक स्टैंड लीजिए और उनकी फोटोज और वीडियोज लेना बंद करें। सिर्फ हार्टब्रेकिंग लिखकर फेक सेंसिटिवी मत दिखाइए।
 
बता दें कि कृति सेनन से पहले अनुष्का शर्मा, गौहर खान, राहुल वैद्य जैसे कई सितारों ने भी सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर की गई मीडिया कवरेज पर नाराजगी जाहिर की है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments