Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी!

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (16:11 IST)
2018 में फिल्म 'स्त्री' से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक एक बार फिर से एक हॉरर-कॉमेडी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। जिसे फिलहाल 'भेड़िया' नाम दिया गया है।

 
खबरों के अनुसार अमर ने अपनी इस फिल्म के लिए वरुण धवन और कृति सेनन को फाइनल कर लिया है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे मॉन्स्टर सटायर के तौर पर पेश करने वाले हैं। 

ALSO READ: आमिर खान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, लगाया यह आरोप
कहा जा रहा है कि फिल्म में वरुण को एक अलग अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'भेड़िया' में वरुण और कृति बिल्कुल फिट बैठते हैं। हालांकि, वहीं दूसरी ओर अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
 
खबरों के अनुसार अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे। जबकि नीरेन भट्ट ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2021 में शुरू हो सकती है।
 
गौरतलब है कि वरुण और कृति की जोड़ी इससे पहले 2015 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में भी नजर आ चुकी है। इस फिल्म में भी दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 'भेड़िया' कृति और वरुण पूरे पांच साल बाद दोबारा साथ काम करने जा रहे हैं।
 
कृति और वरुण के फिल्मी करियर की बात करें तो इस दोनों ही कलाकारों के पास कई पोजेक्ट्स हैं। कृति को जल्द ही फिल्म लक्ष्मी उतेकर की 'मिमी' में देखा जाने वाला है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' में भी नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments