Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कृष्णा श्रॉफ की पहल : पुरुष-प्रधान खेल उद्योग में महिला एथलीटों को सशक्त बनाने का दिखाया जज्बा

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (17:12 IST)
krishna shroff: खेल क्षेत्र में लैंगिक समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू की है। एक अग्रणी खेल अकादमी की स्थापना के साथ कृष्णा का लक्ष्य मुख्य रूप से पुरुष-प्रधान खेल इंडस्ट्री में उभरने के लिए इच्छुक महिला एथलीटों को एक मंच प्रदान करना है।
 
कृष्णा श्रॉफ एक फिटनेस एनथुसिएस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं, जो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में काफी उत्सुक हैं। उन्होंने मुंबई में एमएमए मैट्रिक्स नामक एक स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) और अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग प्रदान करती हैं।
 
ऐसे समाज में जहां खेल को अक्सर पौरुष से जोड़ा जाता है श्रॉफ की पहल बदलाव के प्रतीक के रूप में खड़ी है। अकादमी न केवल शारीरिक क्षमताओं को निखारती है बल्कि एथलीटों की मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का भी पोषण करती है। इतना ही नहीं कृष्णा ने उन्हें उन अनोखी चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार किया है, जिनका सामना महिलाएं अक्सर खेल क्षेत्र में करती हैं।
 
इस नेक प्रयास के माध्यम से कृष्णा श्रॉफ ने न केवल अगली पीढ़ी की महिला एथलीटों के लिए रास्ता बनाया है बल्कि इस विश्वास की भी पुष्टि की है कि खेल का कोई लिंग नहीं होता और वह सभी के लिए होता है। रूढ़िवादिता को तोड़ने के प्रति कृष्णा का समर्पण एक शक्तिशाली उदाहरण स्थापित करता है, जिसने युवा महिलाओं को अपने सपनों का पीछा करने और जुनून के साथ खेल की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित करता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ