Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की 'राधे' में शाहरुख खान और अजय देवगन का अहम रोल, देखिए पूरी डिटेल्स

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (12:57 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म एक साल के इंतजार के बाद इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में फैंस भी ईद के इस तोहफे के लिए बेहद उत्सुक हैं। अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन फिल्म से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि सभी फैंस काफी उत्साहित है।

 
कहा जा रहा है कि सलमान की राधे में शाहरुख खान और अजय देवगन का कनेक्शन है। दोनों अजय देवगन और शाहरुख खान, सलमान की राधे में अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। रोल भी ऐसा कि उनके बिना ये फिल्म शायद पूरी ही नहीं हो पाती।
 
सलमान खान शाहरुख की पठान में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर राधे के vfx के लिए सलमान ने शाहरुख की जानमानी vfx कंपनी रेड चिलीज को चुना है। दरअसल रेड चिलीज अपने काम के लिए जानी जाती हैं और प्रोजेक्ट्स लेने के मामले में काफी चुजी भी हैं।
 
हालांकि जैसे ही शाहरुख को पता चला कि सलमान खान अपने प्रोजेक्ट के लिए उनकी कंपनी की मदद चाहते हैं तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। शाहरुख के अलावा सलमान की राधे से अजय देवगन का भी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन की NY VFXWaala ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में कलर वर्क किया है।
 
दरअसल ये कंपनी ज्यादातर इनहाउस प्रोजेक्ट्स और उन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है जिसमें अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन के करीबी दोस्त भी इससे मदद लेते हैं। सलमान खान भी अजय देवगन के बेहद करीबी दोस्त हैं। ऐसे में उनकी फिल्म में अजय देवगन की कंपनी भी काम कर रही हैं।
 
बता दें कि सलमान खान की ये मेगा बजट फिल्म इस ईद पर रिलीज होने जा रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अहम रोल निभाने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments