Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किशोर कुमार की पहली पत्नी अभिनेत्री-गायिका रूमा गुहा ठाकुरता का निधन

Webdunia
मशहूर एक्टर, सिंगर किशोर कुमार की पहली पत्नी अभिनेत्री एवं गायिका रूमा गुहा ठाकुरता का 3 जून को कोलकता में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।


रूमा गुहा के परिवार में गायक अमित कुमार सहित दो पुत्र और एक पुत्री हैं। रूमा ने दो शादियां की थीं। दूसरे विवाह से उनके पुत्र अयान गुहा ठाकुरता ने बताया कि उनकी मां का आज सुबह नींद में ही देहांत हो गया। उन्होंने संभवत: सुबह 6 बजे से सवा छह बजे के बीच आखिरी सांस ली।

कोलकाता में 3 नवंबर 1934 को जन्मी रूमा नृत्य में गहरी रुचि रखती थीं। 1950 के दशक के शुरू में तत्कालीन बॉम्बे जाने के बाद उन्होंने गायक किशोर कुमार से विवाह किया था। गायक अमित कुमार रूमा किशोर कुमार की ही संतान हैं।

रूमा और किशोर कुमार 1958 में अलग हो गए थे। बाद में रूमा ने लेखक-निर्देशक अरूप गुहा ठाकुरता से विवाह किया और उनकी दो संतान स्रोमोना तथा अयान गुहा ठाकुरता हुईं। अयान ने बताया कि उनकी मां करीब तीन माह तक मुंबई में अमित कुमार के साथ रहने के बाद एक माह पहले ही कोलकाता लौटी थीं।

फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की भतीजी रूमा ने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्मों का निर्माण सत्यजीत रे, तपन सिन्हा, तरुण मजूमदार, राजन तरफदार, अर्पणा सेन और मीरा नायर जैसे प्रख्यात निर्देशकों ने किया।

रूमा की यादगार फिल्में गंगा (1959), अभिजान (1962), पालातक (1963), एंटनी फिरंगी (1967), बालिका बधू (1967), दादर कीर्ति (1980), 36 चौरंगीलेन (1981) है। रूमा ने कई हिन्दी फिल्मों में भी काम किया जिनमें ज्वार भाटा (1944), मशाल (1950), अफसर (1950), प्रमुख हैं। ज्वार भाटा रूमा की पहली और नेमसेक आखिरी फिल्म थी।

रूमा ने कई फिल्मों के लिए उन्होंने पार्श्व गायन भी किया। वर्ष 1958 में रूमा ने गीत और नृत्य समूह 'कलकत्ता यूथ कोयर' की स्थापना भी की। इस समूह के लोकप्रिय लोक गीतों में 'आज जोतो जुद्धबाज', 'भारतबरषो सुरजेर एक नाम', 'ओ गंगा बोइचो केनो' और 'वक्त की आवाज' आदि प्रमुख हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रूमा के निधन पर शोक तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। ममता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुखी हूं। सिनेमा और संगीत की दुनिया में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मैं संवेदना जाहिर करती हूं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments