Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पिंक बिकिनी में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, हॉट वीडियो किया शेयर

पिंक बिकिनी में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, हॉट वीडियो किया शेयर
, गुरुवार, 10 जून 2021 (16:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कियारा ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लगता है कि एक्ट्रेस को मालदीव वेकेशन की याद सता रही हैं।

 
इस वीडियो में कियारा आडवाणी पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में कियारा अलग-अलग अंदाज में हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। वह झूले पर लेटे, पेड़ों के बीच और समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं।
 
कियारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सनशाइन और टैन को मिस कर रही हूं।' कियारा का कैप्शन पढ़कर लग रहा है कि वह अपने मालदीव वेकेशन को मिस कर रही हैं। कियारा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही भूल भुलैया 2, शेरशाह, जुग जुग जियो, भेड़िया और मिस्टर लेले जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, बहन प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन