Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या करण जौहर की फेवरेट बन गई हैं कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस को लेकर बना रहे एक और फिल्म

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2019 (18:29 IST)
कियारा आडवाणी पिछले साल करण जौहर की वेब फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आई थीं। नेटफ्लिक्स के इस वेब फिल्म के बाद कियारा काफी मशहूर हो गई थीं। करण जौहर को भी कियारा इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘कलंक’ और ‘गुड न्यूज’ में उन्हें रोल दे दिया। अब खबर है कि करण, कियारा को लेकर एक पूरी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
कियारा, नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘गिल्टी’ में नजर आएंगी। ‘गिल्टी’ को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस Dharmatic के तहत बनाया जा रहा है। इसका अनाउंसमेंट खुद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर किया है।
 
करण ने कियारा की एक फोटो शेयर कर फैंस को बताया है कि कियारा की नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म आने वाली है। इस फोटो में कियारा काले-सफेद बालों में हिपहॉप लुक में नजर आ रही हैं।
 


फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने कॉलेज के एक साथी पर रेप का आरोप लगाती है। फिल्म का निर्देशन रुचि नरेन करेंगी।
 
रुचि नरेन को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘कलकत्ता मेल’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है। एक निर्देशक के रूप में, उन्होंने ‘कल: येस्टरडे और टूमॉरो’ और ‘हनुमान दा दमदार जैसी फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि कियारा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने अब तक 88 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में कियारा के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments