Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

खुशी कपूर ने फोन के वॉलपेपर पर लगा रखी है इस खास शख्स की तस्वीर

खुशी कपूर ने फोन के वॉलपेपर पर लगा रखी है इस खास शख्स की तस्वीर
, बुधवार, 19 मई 2021 (13:08 IST)
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में वह अपने डॉग को वॉक कराते स्पॉट हुईं। इस दौरान खुशी के फोन की लॉक स्क्रीन ने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल डॉग को वॉक कराने के दौरान खुशी ने पैपराजी को पोज दिए।
 
इस दौरान खुशी के फोन का वॉलपेपर भी कैप्चर हो गया। उनके फोन के स्क्रीनसेवर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर लगी हुई है जो अब सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। खुशी ने अपने फोन के लॉक स्क्रीन पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी संग अपने बचपन की एक बहुत प्यारी तस्वीर लगाई है।
 
इस तस्वीर को खुशी खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद खुशी और जाह्नवी दोनों ही अपनी मां को बहुत मिस करती रही हैं। 
 
बता दें कि एक्ट्रेस श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था। खुशी कपूर की बात करें तो वह लॉस एंजलिस में पढ़ाई करती हैं। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या Geeta Kapur ने गुपचुप रचा ली शादी? कोरियोग्राफर ने बताया सच