Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खुशी कपूर का खुलासा, बहन जाह्नवी की है यह अजीबोगरीब आदत

Webdunia
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। जाह्नवी जल्द ही फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की शानदार बॉन्डिंग के बारे में भी हर कोई जानता हैं।
 
दोनों बहने अक्सर पार्टीस और इवेंट में साथ नजर आती रहती हैं। हाल ही में खुशी ने अपनी बड़ी बहन जाह्नवी की अजीबोगरीब आदत के बारे में खुलासा किया है। खुशी से जब पूछा गया कि जाह्नवी का घर पर रहने का अंदाज़ कैसा है, तो उन्होंने कहा कि जाह्नवी को डांस का बेहद शौक है और वह कभी भी डांस करने लग जाती हैं।
 
जाह्नवी को नींद में फिल्मी डायलॉग बोलने की आदत
साथ ही खुशी ने एक और दिलचस्‍प खुलासा करते हुए कहा कि जाह्नवी सोते-सोते यानी नींद में ही फिल्मों के डायलॉग बड़बड़ाती थीं और तभी से उन्हें पता चला कि जाह्नवी को फिल्मों का शौक है। हालांकि उन्‍होंने यह भी बताया कि अब उनकी यह आदत छूट गई है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्‍द ही करण जौहर की अपकमिंग फिल्‍म ‘तख्‍त’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्‍सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। वहीं, खबरों के अनुसार खुशी भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments