Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए 'केजीएफ' स्टार यश, फिल्म इंडस्ट्री के 3000 वर्कर्स को बांटेंगे करोड़ों रुपए

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (15:25 IST)
कोरोनावायरस के कारण मनोरंजन जगत भी पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इस महामारी के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं कई सेलेब्स इस कठिन समय में मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की आर्थिक मदद के लिए भी सामने आ रहे हैं। 

 
अब साउथ सुपरस्टार यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के वर्करों की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के 3 हजार वर्करों के लिए 1.5 करोड़ रुपए दान करेंगे। वह हर वर्कर के अकाउंट में 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 
 
यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, कोविड-19 ने पूरे देश में अनगिनत लोगों की जीविका पर बुरा असर डाला है। हमारी अपनी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे बुरे वक्त में मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी कमाई में से 3 हजार वर्करों के खाते में इस महीने 5-5 हजार रुपये ट्रांसफर करूंगा। 
 
उन्होंने लिखा, इसमें हमारी इंडस्ट्री के 21 डिपार्टमेंट शामिल होंगे। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि इससे उस नुकसान और कष्ट का समाधान नहीं हो सकता जिससे हम कोरोना के कारण जूझ रहे हैं। पर यह उम्मीद की किरण है। यह उम्मीद है कि विश्वास की निश्चितता की, बेहतर समय की।
 
बता दें कि कोरोना काल में कई बॉलीवुड और साउथ स्टार लोगों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। वे लोगों को दवाई से लेकर आर्थिक सहायता तक कर रहे हैं। 
 
यश के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'केजीएफ: चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आएंगी। यह फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments