Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रियंका चोपड़ा के कारण कैटरीना कैफ के हाथ से निकली स्ट्रीट डांसर!

Webdunia
वरुण धवन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी जमते-जमते रह गई। रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में कैटरीना को ही पहले लिया गया था। काफी जोर-शोर से इस बारे में बात की गई थी, लेकिन बाद में कैटरीना की जगह श्रद्धा कपूर को लिया गया। 
 
बताया जा रहा है कि कैटरीना को इस फिल्म में पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाना मंजूर नहीं था क्योंकि वे 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में इसी तरह का रोल निभा चुकी हैं, लेकिन इस बात में दम नहीं है। उन्हें कहानी पहले से ही पता थी और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां भी कहा था। 


 
दूसरा कारण फीस का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कैटरीना को सात करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था और कैटरीना इससे भी ज्यादा डिमांड कर रही थी, लेकिन ये कारण भी बेजान है। 


 
दरअसल प्रियंका चोपड़ा के कारण यह फिल्म कैटरीना को छोड़नी पड़ी। कैसे? प्रियंका ने ऐन मौके पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी। ऐसे में सलमान खान ने कैटरीना को 'भारत' करने के लिए कहा और वे फौरन राजी हो गईं। 
 
कैटरीना ने जो डेट्स 'स्ट्रीट डांसर' को दे रखी थी वो 'भारत' को देनी पड़ी और कैटरीना को फिल्म से अलग होना पड़ा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments