Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर? फैंस ने दिया सबूत

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (12:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के एक-दूसरे के डेट करने की खबरे इन दिनों जोरों पर हैं। हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अक्सर विक्की कौशल को एक्ट्रेस के घर पर पार्टी और सेलिब्रेशन करते स्पॉट होते रहते हैं।

 
कैटरीना और विक्की ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी बनाए रखी है। ऐसे में एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जिसकी वजह है कैटरीना कैफ की नई सेल्फी। जिसमें वो बेहद ही रोमांटिक पोज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उत्साहित हो गए हैं।
 
 
दरअसल कैटरीना कैफ ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वो किसी को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि वो किसे गले लगाकर खड़ी है ये तो साफ़ नहीं हो पाया है। लेकिन इस दौरान कैटरीना का लुक देखते ही बन रहा है। लेकिन अब फैंस ने दावा किया है कि कैटरीना कैफ ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें नजर आ रही टीशर्ट वाला इंसान कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल है।
 
इसके साथ फैंस ने विक्की कौशल को वो तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो सेम कलर की टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। फैंस के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन कैटरीना की इस तस्वीर के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा एक बार फिर चर्चा में जरूर आ गई है।
 
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। इसके साथ ही वह सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देंगी। वहीं विक्की कौशल सरदार उधम सिंह और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। वह जल्द ही 'द इममॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments