Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर आया सामने, एक्ट्रेस ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (17:20 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली हैं। क्रिसमस से पहले कैटरीना कैफ ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 

 
कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है। इस पोस्टर में कांच के दो ग्लास आपस में टकराकर टूटते नजर आ रहे हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, 'हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे... लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे। मेरी क्रिसमस।' अब यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।
 
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटे के बैनर तले रमेश तौरानी और संजय राउतरे कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments