Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फातिमा सना शेख से क्यों डर रही हैं कैटरीना?

Webdunia
यश राज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। फातिमा की यह दूसरी फिल्म होगी। इसके पहले उन्होंने आमिर के साथ ही फिल्म 'दंगल' में काम किया है। कैटरीना फिल्म में पहली हीरोइन हैं लेकिन वे फातिमा को लेकर असुरक्षित महसूस  कर रही हैं। 

ALSO READ: बागी 2... क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?
सूत्र से खबर मिली है कि इस फिल्म में हीरोइन का ज़्यादा रोल नहीं है। यह फिल्म आमिर खान और अमिताभ बच्चन के किरदारों के इर्दगिर्द घूमेगी। छोटे रोल के बावजूद कैटरीना ने यह फिल्म यश राज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के साथ अपने लंबे समय के संबंधो की वजह से साइन की है, लेकिन आमिर और फातिमा के बीच पक्की दोस्ती को देखते हुए कैटरीना चिंता में हैं। 
 
कैटरीना इसलिए घबरा रही हैं कि अगर फातिमा को आमिर की इस दोस्ती का फायदा मिल गया तो उनका रोल ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं लगेगा। खबर यह भी है कि इसे लेकर कैटरीना, आदित्य से भी मिली थी। उनकी इस चिंता को देखते हुए आदित्य चोपड़ा ने उन्हें आश्वस्त किया कि फिल्म में उनके रोल को लेकर कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। बीच में खबर थी कि आमिर, कैटरीना के एक्शन सीन से खुश नहीं हैं। 
 
फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान इस वर्ष दीवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रजनीकांत-अक्षय कुमार साइंस फिक्शन '2.0' से क्लैश भी कर सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments