Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कार्तिक आर्यन नहीं कृति सेनन के साथ बनने वाली थी फिल्म 'धमाका'

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (12:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही ल्म 'धमाका' में नजर आएंगे। कार्तिक इस फिल्म में अर्जुन पाठक नामक पत्रकार की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि फिल्म में कार्तिक की भूमिका पहले कृति सेनन को ऑफर हुई थी।

 
खबरों के मुताबिक फिल्म की पहली कहानी कृति सेनन के साथ तय की गई थी। जिसे राहुल ढोलकिया डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन फिर अचानक से कृति ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। तो वहीं राहुल भी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को राम माधवनी को बेच दिया दिया। जिन्होंने इस फिल्म के कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए चुना।
 
एज़्योर के सीनियर प्रोड्यूसर गौरव बोस ने कहा कि प्रोजेक्ट उस समय बातचीत में नहीं था। इसके बाद कृति ने बिना कुछ कहे ही फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने कोई ठोस कारण नहीं दिया था। राम माधवानी के निर्देशन में बन रही 'धमाका' के बारे में बात करते हुए गौरव ने कहा कि कृति के फिल्म से बाहर हो जाने के बाद राहुल बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए।
 
प्रोडक्शन हाउस ने राम से बातचीत की और उन्हें फिल्म के राइट्स बेचे। वर्तमान में प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज राम के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं, जिसे कृति निभाने वाली थीं। कृति और कार्तिक ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुपी' में साथ काम किया था।
 
'धमाका' साउथ कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' का रीमेक है। कार्तिक ने 21 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments