Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कार्तिक आर्यन बनाने जा रहे 'बागबान' का रीमेक! जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर ने मांगा रोल

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (13:51 IST)
लॉकडाउन में सभी बॉलीवुड सितारे अपने अपने घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो एक एप की मदद से खुद को उम्रदराज दिखा रहे हैं।

 
कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन लिखा, लॉकडाउन के बीच बूढ़ा हो रहा हूं। अब बागवान का रीमेक बनाते हैं। हीरोइन के रोल के लिए कृपया एंट्रीज भेजें।
 
इसके बाद कई एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया और उनके प्रपोजल में इच्छा जताई है। कई एक्ट्रेसेस ने कमेंट के जरिए अपने लिए रोल भी मांगा है। कार्तिक के इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि मैं बागबान रीमेक के लिए ऑडिशन देना चाहती हूं।

जाह्नवी ने लिखा- मैं अपनी एंट्री भेज रही हूं। उम्मीद है कि मैं इस पार्ट के लिए ज्यादा बड़ी नहीं हूं। मैं कथक भी कर सकती हूं और मेरे पास वैलिड पासपोर्ट भी है। 

ALSO READ: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर कोविड-19 राहत में योगदान देने का लिया संकल्प
 
जान्हवी के कमेंट पर कार्तिक ने रिप्लाई करते हुए कहा 'क्या आपके पास चीनी वीजा है, क्योंकि इसका सेट चाइना में है।'
 
साथ ही भूमि पेडनेकर ने अपनी 'सांड की आंख' वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि- 'सर प्लीज मेरी प्रोफाइल चेक कर लें।' इस पर कार्तिक ने जवाब देते हुए मजाक मे लिखा, तुम इस किरदार के लिए बहुत छोटी हो लेकिन फिर भी आपके बारे में विचार किया जा रहा हैं।
 
अर्जुन कपूर ने भी कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर कमेंट किया है। साथ ही हीरोइन के लिए रोनित रॉय का नाम सुझाया है। इंस्टाग्राम पर इन सितारों की यह मजेदार बातचीत फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments