Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कार्तिक आर्यन ने सतीश कौशिक को बताया 'सबसे अच्छा मकान मालिक', बोले- आपके शब्दों को हमेशा याद रखूंगा...

कार्तिक आर्यन ने सतीश कौशिक को बताया 'सबसे अच्छा मकान मालिक', बोले- आपके शब्दों को हमेशा याद रखूंगा...

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 11 मार्च 2023 (13:12 IST)
बॉलीवुड निर्देशक-एक्टर सतीश कौशिक के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सतीश कौशिक के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी यादों को शेयर किया है। 

 
कार्तिक आर्यन ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में कैसे वह सतीश कौशिक के घर पर किराएदार बन कर रहे थे। सतीश कौशिक ने उनके मुश्किल दिनों में काफी मदद की थी। कार्तिक ने सतीश कौशिक को सबसे अच्छा मकान मालिक बताया। 

webdunia
कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सतीश कौशिक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक महान एक्टर, एक महान इंसान और बेस्ट मकान मालिक... मुंबई में मेरे स्ट्रगल के दिनों में वह बहुत अच्छे मकान मालिक रहे। सर मैं हमेशा आपको और हौसला बढ़ाने वाले आपके शब्दों को हमेशा याद रखूंगा।
 
बता दें कि सतीश कौशिक का 9 मार्च को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक होली का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। यहां एक फार्म हाउस में उन्होंने होली पार्टी में शिरकत की थी। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्याम बेनेगल की दोनों किडनी हुई खराब, घर पर ही चल रहा इलाज