Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपने लुक को लेकर कन्फ्यूज हुए कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी सलाह

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (16:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने लुक के साथ एक एक्सपेरिमेंट किया है। कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ाई है। हमेशा क्लीन शेव में नज़र आने वाले चॉकलेटी हीरो कई दिनों से ‘कबीर सिंह’ वाले लुक में नज़र आ रहे हैं।

 
कई लोगों को कार्तिक का यह लुक पसंद आ रहा है, तो कुछ उन्हें पुराने लुक में जाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन कन्फ्यूज हो गए हैं और उन्होंने फैंस से ही पूछ लिया कि उनपर कौन सा लुक ज्यादा अच्छा लगता है। 

ALSO READ: आजकल युवाओं में घृणा, लालच, दिखावा ज्यादा है: ईशा गुप्ता
 
दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन अपने फैंस से लाइव मिले और जिस चीज को लेकर वो सबसे ज्यादा कंफ्यूज थे उसके बारे में लोगों से राय मांगी। इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर उन्होंने फैंस से पूछा कि उन्हें अपनी दाढ़ी ट्रिम करनी चाहिए कि नहीं। इस सवाल पर कई फैंस अपनी अपनी बात रखी।
 
फैंस के बीच अचानक से दीपिका पादुकोण भी कार्तिक आर्यन के इस लाइव सेशन से जुड़ गईं। उन्होंने बहुत ही क्यूट इमोजी के साथ कार्तिक को कहा की दाढ़ी अब हटा लेनी चाहिए। 
 
इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें एक तरफ वो हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो बड़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक ने हल्की दाढ़ी वाले लुक पर पूछा है ‘सेक्सी’, और बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के लिए पूछा है ‘जंगली’। यानी वो सेक्सी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं या जंगली।
 
बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। हाल ही में जब उनसे ये पूछा गया कि वह आयरलैंड में किसके साथ फंसना चाहेंगे। तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया करीना कपूर।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ