Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणबीर कपूर से उनके घर मिलने गईं करीना कपूर खान

रणबीर कपूर से उनके घर मिलने गईं करीना कपूर खान
, मंगलवार, 5 मई 2020 (12:52 IST)
ऋषि कपूर के नहीं रहने से कपूर खानदान गमगीन है। लॉकडाउन होने के कारण कई लोग कपूर्स से नहीं मिल पाए हैं और इसकी टीस सभी को है। 
 
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई थी जिसमें से एक करीना कपूर खान भी थीं। ऋषि कपूर उनके चाचा थे। 
 
करीना कपूर ने महसूस किया कि उन्हें एक बार फिर रणबीर कपूर और नीतू कपूर से मिलना चाहिए। 4 मई की शाम वे रणबीर के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। 
 
 
करीना ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। स्ट्रिप्ड शर्ट में करीना कपूर नजर आईं और चेहरे से वे दु:खी नजर आ रही थीं। 
 
रणबीर के घर पहुंचने का उनका एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी गाड़ी में बैठी हुई हैं। करीना ने रणबीर और नीतू से अकेले में मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दी। 
 
गौरतलब है कि रणबीर से करीना कपूर काफी अटैच हैं और समय-समय पर दोनों मुलाकात करते रहते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेट पर डॉक्टर्स, मेकअप घर से, शूटिंग को लेकर नए नियम!