Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दूसरे बच्चे के नाम को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान की यह है प्लानिंग

दूसरे बच्चे के नाम को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान की यह है प्लानिंग
, शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (13:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं।  इस बीच सैफ अली खान और करीना के नए मेहमान की चर्चा जोरों से होने लगी है। सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर उस समय काफी हंगामा हुआ था।

 
इस बार करीना ने अपने होने वाले बच्चे के लिए कुछ और सोचकर रखा है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बेटे तैमूर के नाम पर हुए विवाद और आने वाले बच्चे को लेकर कई सारी बातें की। 2016 में जब वे पहली बार मां बनी थीं तो उनके बेटे तैमूर के नाम को लेकर खासी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। उसी से सबक लेते हुए करीना इस बार हर कदम फूंक-फूंककर रख रही हैं।


webdunia
करीना कपूर ने नेहा धूपिया को दिए एक एंटरव्यू में इस बारे में विस्तार से बताया है। शो के दौरान नेहा ने करीना से पूछा कि प्रेग्नेंसी के बारे में बताने पर दोस्तों और परिवार वालों ने बच्चे का नाम क्या सुझाया? इस पर करीना ने कहा कि 2016 में तैमूर के नाम पर विवाद होने के कारण हमने अभी तक दूसरे बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। हम इसे लास्ट मिनट में सरप्राइज देंगे।
 
इस पर नेहा धूपिया ने कहा कि क्या हमें तुम्हारे दूसरे बच्चे के नाम के लिए एक पोल कराना चाहिए और जिस पर सबसे ज्यादा सुझाव मिलें, वह नाम रखना चाहिए। करीना कपूर ने कहा कि मुझे इस बारे में सोचना भी नहीं है। हम सबसे आखिर में इसका सामना करेंगे।
 
करीना ने यह भी बताया कि जब तैमूर के नाम पर इतना विवाद हो रहा था तो सैफ बहुत परेशान हो गए थे। इतना कि वे तैमूर का नाम तक बदलने वाले थे। 
 
बता दें कि 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना तैमूर के पेरेंट्स बने थे। अपने बेटे का नाम तैमूर रखने के कारण दोनों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि यह नाम क्रूर शासक तैमूर लंग पर आधारित है, जिसने भारत में लूट और हत्याएं की थीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'विघ्नहर्ता गणेश' के सेट पर सामने आया इशिता का घुड़सवारी प्रेम