Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या लाल सिंह चड्ढा की एक्ट्रेस का होने वाला है ऐलान? आमिर खान और अद्वैत चंदन से मिलने पहुंचीं करीना कपूर

Webdunia
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म में करीना कपूर उनके अपोजिट रोल में होंगी। आमिर और करीना कपूर जब-जब पर्दे पर साथ आए फिल्म हिट रही है।


आमिर खान और करीना कपूर को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस बेताब है, इस जोड़ी का इंतजार हर किसी को हैं। अब लगता है कि जल्द ही फैंस की इच्छा पूरी होने वाली है क्योंकि आमिर की लाल सिंह चड्ढा में बतौर लीड एक्ट्रेस करीना कपूर को कास्ट करने की घोषणा जल्द ही हो सकती है। 
 
हाल ही में करीना कपूर आमिर खान और निर्देशक अद्वैत चंदन से मिलीं। करीना, आमिर के घर उनसे मिलने गई थीं। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इस दौरान करीना बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। वे व्हाइट कलर के सूट में पहुंची थी। नो मेकअप लुक और पोनी में करीना बेहद खूबसूरत दिखीं। 
 
ALSO READ: सेक्शन 375 में ऋचा चड्ढा ने अपने किरदार को यूं बनाया धारदार
 
इसी के बाद से ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही करीना का नाम ऑफिशियल होने वाला है। इससे पहले आमिर और करीना फिल्म 3 इडियट्स और तलाश में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों फिल्में हिट रहीं और उनकी जोड़ी को सराहा गया।
 
Photo : Instagram
करीना फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में काम कर रही हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।
 
आमिर खान कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो ये हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियली हिन्दी रीमेक है। फॉरेस्ट गंप को रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए आमिर खान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपना 20 किलो वजन घटाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments