Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करीना कपूर ने 108 बार किया सूर्य नमस्कार, ट्रोलर्स ने कही ये बात

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (15:33 IST)
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। करीना ने अपने दूसरे बच्‍चे के जन्‍म के बाद जमकर वर्कआउट किया और खुद को एकबार फिर से फिट बनाया है। करीना अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में करीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। करीना ब्लैक पैंट और पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहने हुए सूर्य नमस्कार करती दिख रही है। वह 108 बार सूर्य नमस्कार करती हैं। 
 
वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 108 बार सूर्य नमस्कार किया, शुक्रगुजार हूं। मैं आज रात पंपकिन पाई खाने के लिए तैयार हूं। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।
 
ट्रोलर्स करीना कपूर को धर्म के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुस्लिम में योगा करना गुनाह है। मत करो खुले में, वरना कोई मौलवी फतवा निकाल देगा। एक अन्य ने लिखा, नही आपने सच में किए या नहीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments