Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी करीना कपूर, पिता रणधीर कपूर ने बताई एक्ट्रेस की ड्यू डेट

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (19:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने की तैयारी में हैं। पिछले साल सैफ अली खान ने जानकारी देते हुए बताया था कि वो और करीना दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। बताया गया था कि करीना साल 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

 
करीना इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर अपने शूटिंग के काम में करीना काफी सक्रीय नजर आती हैं और प्रेग्नेंसी के दिनों में भी उसी लगन से काम कर रही हैं।
 
अब करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस बात का खुलासा है कि उनकी बेटी की ड्यू डेट कब है। खबरों के अनुसार, रणधीर कपूर ने बताया कि बेबो की प्रेगनेंसी ड्यू डेट 15 फरवरी की है। सैफ अली खान ने भी इससे पहले मीडिया को इस बात का हिंट दिया था कि करीना फरवरी के महीने में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
 
करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था। जिसके बाद अब वो अपने दूसरे बच्चे को फरवरी में जन्म देंगी। सैफ ने करीना का ख्याल रखने के लिए शूटिंग से पैटरनिटी लीव ली हुई है। जहां वो करीना के साथ घर पर हैं।
 
गौरतलब है कि कपूर खानदान अपने चहेते सदस्य राजीव कपूर के निधन के चलते शोक में डूबा हुआ है। राजीव कपूर का हार्ट अटैक के चलते 9 फरवरी को निधन हो गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर और बहन बबिता कपूर संग उनके घर पहुंची थी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments