Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सैफ-करीना भी फॉलो करेंगे विराट-अनुष्का का ट्रेंड, मीडिया में नहीं आएगी दूसरे बच्चे की तस्वीर

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (13:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। अपनी बच्ची के पैदा होने के बाद विराट और अनुष्का ने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया कि वह उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। अभी तक विरुष्का की बेटी की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं।

 
अब कहा जा रहा है कि अपने दूसरे बच्चे के दुनिया में आने का इंतजार कर रहे सैफ अली खान और करीना कपूर भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे को मीडिया और फोटोग्राफर्स की नजरों से अभी दूर रखना चाहेंगे। 
 
भले ही तैमूर आज तक पैपराजी के सबसे फेवरिट स्टारकिड बने हुए हैं लेकिन सैफ-करीना इस बार अपने बच्चे को तैमूर की तरह नहीं रखना चाहते हैं। सूत्र ने बताया है कि सैफ-करीना अपने आने वाले बच्चे की प्राइवेसी के लिए सख्त कदम उठाने वाले हैं।
 
विराट और अनुष्का से पहले शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बच्ची की तस्वीरें खींचने से मना किया था। जब शिल्पा ने खुद चाहा तभी उनकी बच्ची की तस्वीरें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक प्रोड्यूसर ने कहा है कि विराट कोहली आज की तारीख में किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से ज्यादा बड़े स्टार हैं और वह एक नया ट्रेंड चलाते हैं तो निश्चित तौर पर बॉलीवुड भी उसे फॉलो करेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments