Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट के 'लॉक अप' के पांचवें कैदी बने करणवीर बोहरा

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (14:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट जल्द ही रियलिटी शो 'लॉक अप : बैडएस जेल अत्याचारी खेल' लेकर का रही हैं। इस शो में कंगना की जेल में 16 लोकप्रिय सेलिब्रिटी प्रतियोगी बंद होगे। हर दिन इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो रहा है। 

 
अब निशा रावल, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे और बबीता फोगाट के बाद शो के पांचवे कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी कंगना की जेल में बंद होंगे। 
 
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें करणवीर बोहरा मीडिया से घिरे नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें खिंची जा रही है, लेकिन अचानक वो लॉकअप में चले जाते हैं। 
 
करणवीर बोहरा भारतीय दर्शकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें खतरों के खिलाड़ी 5, नागिन 2, कसौटी जिंदगी की में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 
 
इस शो को कंगना रनौट होस्ट करेंगी। इसमें 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्रिटीज़ उन सुविधाओं के बिना महीनों तक जेल में बंद रहेंगे जिन्हें हम आम तौर पर 'फ़ॉर ग्रांटेड' लेते हैं। यह शो 27 फरवरी 2022 में प्रीमियर के लिए तैयार है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24x7 लाइव स्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत करने की भी अनुमति देंगे।  

ये भी पढ़िए:
गंगूबाई काठियावाड़ी की फिल्म समीक्षा

संजय लीला भंसाली की बेस्ट 5 मूवी

गंदी बात की एक्ट्रेस का परिवार यूक्रेन में फंसा

रामगोपाल वर्मा की लेस्बियन पर बनी फिल्म- खतरा: डेंजरस

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments