Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करणवीर बोहरा के घर आई नन्ही परी, तीन बेटियों के पिता बनने पर कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (12:27 IST)
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के फैंस के लिए गुड न्यूज है। करणवीर एक बार फिर से पिता बन गए है। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने दी।

 
करणवीर औऱ टीजे दो खूबसूरत जुड़वा बेटियां के पेरेंट्स हैं। अब उनके घर फिर से एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। तीन बेटियों के पिता बनकर करणवीर बोहरा की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है।

करणवीर ने एक खूबसूरत वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। साथ में उन्होंने नन्ही परी की झलक भी दिखाई। वीडियो में वह अपनी तीनों बेटियों के साथ दिख रहे हैं।
 
वीडियो में करणवीर कह रहे हैं, 'मेरी नसों में जो खुशी की लहर दौड़ रही है, उसे शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि 3-3 बेटियों का पिता बन गया हूं। जिंदगी इससे ज्यादा खूबसूरत नहीं हो सकती थी। सोचो में इन तीनों रानियों के साथ जिंदगी में राज करूंगा। भगवान इन खूबसूरत परियों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं इनकी बहुत केयर करूंगा क्योंकि ये मेरी 3 देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती।'
एक इंटरव्यू के दौरान करणवीर बोहरा ने कहा है, 'हमारे परिवार में एक और बच्ची का आगमन हुआ है। हमने पहले से ही फैसला लिया था कि चाहे बेटी हो या बेटा... हम धूम धड़ाके के साथ ही उसका स्वागत करेंगे। अगर लड़का होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। लेकिन हमारे घर में बच्ची आई है तो ये लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हो गए। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। ओम नम: शिवाय...।'
 
करणवीर बोहरा ने कहा, 'मैं चार्ली बन गया हूं। अब मेरे पास तीन एंजल है। चार्ली की तीन एंजल-लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती।' वहीं, टीजे ने बताया कि अब हमारे घर तीन देवियां हो गई है। एक्टर के फैंस ये खबर जानने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सारी बधाईयां दे रहे है।
 
बता दें कि साल 2006 में करणवीर बोहरा ने बेहद ही सादगी के साथ टीजे सिद्धू के साथ शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। टीजे और करणवीर ने अपनी जुड़वा बेटियों का नाम विएना और बेल्ला रखा है। करणवीर और टीजे सिद्धू फिलहाल कनाडा में हैं और टीजे ने वहीं पर बिटिया को जन्म दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments