Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करण कुंद्रा की नई विंटेज कार हुई गैराज से गायब, एक्टर बोले- प्लीज वापस कर दो

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (11:56 IST)
Karan Kundrra vintage car missing: टीवी एक्टर करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी अक्सर शेयर करते हैं। हाल ही में करण ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी विंटेज कार गैराज से गायब हो गई है। 
 
करण कुंद्रा ने हाल ही में हिंदुस्तान मोटर्स कंटेसा खरदी थी। कार को खरीदे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनकी कार गैराज से गायब हो गई। हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि करण कुंद्रा की कार किसी ने चुराई है या फिर किसी ने प्रैंक किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बोल रहे हैं, जिसने भी ये मजाक किया है, बिल्कुल फनी नहीं है। मेरी नई कार है, मतलब जो भी है। चाहे पुरानी कार है। लेकिन यह बिल्कुल भी फनी नहीं है। ये कोई टाइम नहीं है प्रैंक करने का। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण ने कहा, मैंने ढंग से चलाई भी नहीं थी अभी। उसमें कोई सिक्योरिटी सिस्टम भी नहीं है। कोई ट्रैकिंग भी नहीं है, कैमरा नहीं है, ठीक है। लेकिन मेरी कार कहां है? प्लीज मत करो ऐसा। 
 
बता दें कि करण कुंद्रा ने 6 मार्च को अपनी नई विंटेज कार के साथ पोज देते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। लेकिन कुछ घंटे बाद ही एक्टर की कार गायब हो गई। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments