Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करण जौहर ने खरीदे इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के राइट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (12:59 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से साउथ की सुपरहिट फिल्मों का हिन्दी रीमेक बनाने का चलन जोरों पर है। अब तक कई फिल्मों के रीमेक बन चुके है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर मलयालम सुपरहिट फिल्म 'हृदयम' का हिन्दी रीमेक बनाने का ऐलान कर दिया है।

 
फिल्म 'हृदयम' में सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल, कल्याणी प्रिदर्शन और दर्शन राजेंद्रन जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। यह एक रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन विनीत श्रीनिवासन ने किया है। अब करण जौहर ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर इस फिल्म के राइट्स हासिल कर लिए हैं।
 
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे आप लोगों के साथ इस समाचार को शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने शानदार प्रेम कहानी हृदयम के हिन्दी, तमिल और तेलुगु रीमेक के राइट्स का अधिग्रहण कर लिया है।
 
हालांकि अभी तक फिल्म के कलाकारों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि करण जौहर ने इससे पहले मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' के हिन्दी रीमेक 'सेल्फी' का भी ऐलान किया है। इस फिल्म अक्षय कुमार और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments