Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब इस स्टारकिड को बॉलीवुड में लांच कर सकते हैं करण जौहर

Webdunia
करण जौहर स्टार किड्स के गॉड फादर माने जाते हैं। बॉलीवुड में जितने भी स्टार‍ किड्स आते है, अधिकतर करण जौहर की फिल्म से ही डेब्यू करते हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं, जिन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में कदम रखा है।


अब खबरों की माने तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अनन्या पांडे को हीरोइन बनाने जा रहे करण जौहर जल्द ही अपने बैनर तले एक और स्टारकिड लांच करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर जल्द ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को इंडस्ट्री में लांच करने की सोच रहे हैं। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि, शनाया कपूर हाल में कई बार करण जौहर के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई हैं। इसके साथ-साथ शनाया कपूर इन दिनों एक्टिंग, जिम और डांस क्लासेज में जाकर अपने आपको ग्रूम कर रही हैं। इससे यही अंदाज़ा लगाया जा है है कि वो भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही हैं। 
 
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग गुंजन सक्सेना बायोपिक में शनाया कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रही हैं। शनाया ने यह फिल्म इसलिए ज्वाइन की है, ताकि वो फिल्ममेकिंग को नजदीक से समझ सकें। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि करण जौहर कब तक शनाया कपूर के डेब्यू का ऐलान करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments