Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कभी ना देखा होगा कपिल शर्मा का यह रूप, निर्माता बने हैं कॉमेडियन

Webdunia
हाल ही में खबर आई थी कि टीवी के सुपरहिट कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही कमबैक करने वाले हैं। यह खबर फैंस को उत्साहित कर गई थी। कपिल शर्मा लंबे समय से डिप्रेशन और बीमारियों का शिकार थे। अब वे सभी से उबर चुके हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। 
 
कपिल शर्मा के पिछले कुछ साल बहुत खराब थे। अब वे फैंस के लिए दोबारा कमबैक कर रहे हैं। अपनी कॉमेडी से टीवी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में कपिल हाथ आज़मा चुके हैं। लेकिन अब कपिल की बारी है कुछ और बनने की। दर्शकों के फेवरेट कपिल शर्मा अब प्रोड्युसर बनने जा रहे हैं। 
 
जल्द ही एक पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' रिलीज़ होने वाली है। कपिल ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा दिल को छू जाने वाली मनजीत सिंह और उनके बेटों की कहानी.. पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह'.. 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ हो रही है.. पहला लुक जल्द जारी होगा.. आपका आशीर्वाद चाहिए..। कपिल ने फिल्म का टीज़र भी जारी किया। 
 
इसे सुमित सिंह के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने प्रोड्युस किया है। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक विक्रम ग्रोवर हैं। इसमें गुरप्रीत घुग्गी, बीएन शर्मा, करमजीत अनमोल और जापजी खारिया मुख्य किरदार होंगे। 
 
कपिल के सूत्रों का कहना है कि कपिल अब खुद पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए पर्सनल ट्रेनर भी हायर किया है। अब कपिल की प्रोड्युस की फिल्म को देखना भी रोमांचक होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments