Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कपिल शर्मा ने किया द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन का ऐलान, जानिए क्या होगी शो की थीम

कपिल शर्मा ने किया द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन का ऐलान, जानिए क्या होगी शो की थीम

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (12:56 IST)
The Great Indian Kapil Show Season 2: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी। इस शो का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। वहीं अब कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। उन्होंने दूसरे सीजन की थीम का भी खुलासा किया है। 
 
कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन आ रहा है। दूसरे सीजन की थीम की झलक।'
 
webdunia
तस्वीर में कपिल शर्मा शो की पूरी कास्ट एयरपोर्ट वाली थीम की कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है। कपिल ने तस्वीर के साथ नए सीजन की इंस्ट्रूमेंटल थीम का म्यूजिक लगाया है। 
 
दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की कास्ट कौन होगी, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के ऐलान के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review