Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शबाना आजमी पर भड़कीं रंगोली चंदेल, कंगना रनौट के लिए कही थी यह बात

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (11:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं कंगना अक्सर फिल्मों हस्तियों पर भी निशाना साधती रहती हैं। वहीं कंगना और शबाना आजमी के बीच जुबानी जंग भी जारी है।

 
शबाना आजमी ने हाल ही में कहा कि कंगना के बॉलीवुड पर लगाए गए आरोप अपमानजनक हैं और वह (कंगना) अपनी कल्पनाओं में विश्वास कर रही हैं। शबाना ने कहा कि कंगना को वही काम करना चाहिए जिसमें वह सबसे अच्छी हैं और वह है एक्टिंग। शबाना के इस बयान पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने पलटवार किया है।
 
रंगोली चंदेल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने शबाना आजमी से कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, 'और ये रहा एक और सुसाइड गैंग। डियर शबाना जी, मैं आपसे आप के पति से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं। आप दोनों अपनी एक्टिंग और शायरी तक ही क्यों नहीं रहते? आप दोनों क्यों सक्रिय तौर पर भारत विरोधी राजनीति में हिस्सा लेते हैं? खबरों में बने रहने के लिए? या आप इन मुद्दों के लिए फील करते हैं।'
 
रंगोली ने आगे लिखा, 'अगर आपके भारत विरोधी एजेंडा सही हैं तो उसके (कंगना के) भारत के समर्थन वाले एजेंडा क्यों सही नहीं हो सकते? उसके और आपके लिए अलग नियम क्यों शबाना जी?’
 
कंगना की बहन रंगोली चंदेल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रंगोली अक्सर अपनी बहन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और उनके विरोधियों पर निशाना साधती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments