Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट की 'इमरजेंसी' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाया एक्ट्रेस पर यह आरोप

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (12:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अक्सर अपने बेबाक बयानों और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। कंगना ने खुलासा किया था कि इस फिल्म का निर्देशन वह खुद करेंगी।

 
अब कंगना ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और इसके साथ ही सियासत भी शुरू हो गई है। कंगना इंदिरा गांधी के किरदार को करीब से जानने व फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अगले महीने इंदिरा गांधी की जन्मस्थली प्रयागराज जाने वाली हैं। 
 
इस बात की जानकारी आते ही प्रयागराज शहर में सियासी माहौल गरम हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने कंगना को इमरजेंसी पर फिल्म बनाने के उद्देश्य से प्रयागराज आने को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता ने कंगना रनौट पर बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम करने का आरोप लगाया है। 
 
कांग्रेस पार्टी जहां कंगना पर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने और फिल्म के बहाने इंदिरा गांधी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगा रही है। तो वहीं बीजेपी का कहना है कि इंदिरा गांधी के नाम पर इतराने वाली कांग्रेस उन्हीं के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र छिड़ते ही तिलमिला क्यों जाती हैं।
 
खबरों के अनुसार कंगना रनौट प्रयाग राज में इंदिरा गांधी की जन्मस्थली से लेकर उनके विवाह स्थल, स्कूल और घर को देखने जाएंगी। वह इंदिरा के खिलाफ फैसला देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिवंगत जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा के परिवार वालों से मुलाकात भी कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments