Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट ने अब महात्मा गांधी को लेकर किया विवादित पोस्ट, बोलीं- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं...

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (12:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक कार्यक्रम में कहा था कि '1947 में जो आजादी मिली वो भीख थी, असली आजादी 2014 में मिली।' कंगना के इस बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं है और उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया है।

 
इस बार कंगना रनौट ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कंगना रनौट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके महात्मा गांधी को भूखा और चालाक बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है न कि आजादी।
 
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पुराने न्यूज पेपर का एक आर्टिकल शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आप या तो गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक। आप दोनों नहीं हो सकते। इसका फैसला खुद करें।'
 
इसके अलावा कंगना ने एक पोस्ट में लिखा, जो लोग आजादी के लिए लड़े उसे उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया। क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे। ये वही लोग थे, जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हारे एक गाल पर थप्पड़ मारे तो उसके सामने अपना दूसरा गाल आगे कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी। ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती, सिर्फ भीख मिलती है, अपने हीरो समझदारी से चुनें।
 
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा, गांधी ने भगत सिंह और नेताजी को कभी भी सपोर्ट नहीं किया। इसके कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी यादों में रखना और उनकी जयंती पर विश करना काफी नहीं है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरोज का पता होने चाहिए।
 
कंगना रनौट को हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इससे पहले कंगना ने चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौट इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में कंगना बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। वहीं वह तेजस, धाकड़, मणिकर्णिका रिटर्न्स और सीता जैसी फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आएंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments